गोड्डा से चोरी हुई बाइक दुमका से बरामद, एक गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: गोड्डा से चोरी हुई बाइक दुमका से बरामद हुई। पुलिस ने चोरी की दो बाइक समेत एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित युवक गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मधुकुप्पी गांव निवासी फिरोज अंसारी है।

इसकी जानकरी प्रेसवार्ता कर नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने गुरुवार को दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2020 में नेशनल स्कूल के पास से ग्लैमर बाईक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

पुलिस अनुसंधान के क्रम में मुफजर अंसारी नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी।

उसके निशानदेही के नाम पर तीन बाइक पुलिस बरामद की थी। उसी ग्रुप का सहयोगी फिरोज अंसारी है।

फिरोज अंसारी के निशानदेही पर दो बाइक की बरामदगी हुई है। बरामद बाइक गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र एवं दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से हुई चोरी बरामद हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले दो सदस्य की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल मंडल और मोहम्मद अली था। जिसके पास से आठ बाइक बरामद हुई थी।

इस केस में अभी तक 13 बाईक बरामद करते हुए पुलिस चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश में जुटी है। जल्द ही अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस करने में सफल रहेगी।

Share This Article