झारखंड : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 5 बच्चों की मां, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, अर्धनग्न कर घुमाया, 6 गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: आपत्तिजनक स्थिति में बुजुर्ग प्रेमी युगल को देख ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दोनों को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने के मामले में पुलिस छह ग्रामीण को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नीरज हेम्ब्रम, कालेश्वर हेम्ब्रम, महेश्वर हेम्ब्रम, नुसीशल हेम्ब्रम, रामधन टुडू एवं नरेश मुर्मू है। सभी थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव निवासी है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को देर रात में मसलिया प्रखंड के नयाडीह गांव में घटी, जहां ग्रामीणों की पिटाई से दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गये।

महिला का सिर फट गया है। जबकि अधेड़ के चेहरे में चोटे लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर मसलिया थाना पुलिस गांव पहुंच दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मसलिया थाना पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि पांच बच्चों की मां गैरमर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को साथ मारपीट की।

पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मारपीट में शामिल अन्य ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

दरअसल गांव से ही किसी ने पुलिस को ये खबर दी कि एक महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद ग्रामीण दोनों की पिटाई कर अर्धनग्न अवस्था में घुमा रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से प्रेमी युगल को छुड़ाया। पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

लोगों ने बताया कि महिला का 54 वर्षीय सुनील मंडल के साथ कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी थी।

इसलिए ग्रामीण दोनों पर नजर रख रहे थे। रविवार को ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। फिर दोनों को अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया।

कहा नहीं है कोई अवैध संबंध

महिला आदिवासी है जबकि पुरुष सुनील गैर आदिवासी। अवैध संबंध की बाबत दोनों ने इनकार किया है।

महिला का कहना है कि वह सुनील का खेत बटाई पर करती है। एक ही गांव में होने के कारण जान पहचान है।

कल भी उसके खेत से काम कर लौटने के क्रम में 15 से 20 की संख्या में ग्रामीणों ने पहले सुनील को पकड़ा फिर उसे भी एक ही पेड़ में बांध कर पिटाई की, फिर निर्वस्त्र कर गांव घुमाया।

पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक महिला का सिर फट गया है, जबकि प्रेमी के चेहरे पर चोट लगे है।

Share This Article