झारखंड

रामगढ़ में प्रदर्शनी और सेवा ही समर्पण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

रामगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदर्शनी और सेवा ही समर्पण कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ किया गया।

इसका विधिवत उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, सिमरिया विधायक किशुन दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इससे पूर्व अतिथियों ने सुभास चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। कार्यक्रम से पहले भाजपाईयों ने अतिथियों को बूके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश काफी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

वे नये भारत एवं सशक्त भारत के शिल्पकार है। आज वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हैं।

आधुनिक हथियारों से लैस हमारे सैनिक पाकिस्तान और चीन को उसकी औकात बताने में देर नहीं करती।

आतंकवाद पर विश्व भारत के साथ कदमताल कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज बड़ा ही शुभ दिन है।

हमलोग तीन पर्व श्री विश्वकर्मा पूजा, करमा पूजा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन एक साथ मना रहे हैं।

उन्होंने कार्यकतार्ओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोरोना काल में आपके सेवा भाव ने अंतिम व्यक्ति तक भाजपा के नीति और सिद्धांत को पहुंचाया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता व संचालन विजय जायसवाल ने किया।

7 अक्टूबर तक विविध सेवा कार्य करेंगे भाजपाई

सेवा ही समर्पण अभियान का शुभारंभ करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि 7 अक्टूबर तक पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर हम सब वृक्षारोपण, रक्त दान, स्वास्थ शिविर, प्रतिभा सम्मान, सब्जी विक्रेता, वेंडर और चिकित्सकों के सम्मान सहित कई विविध सेवा कार्य भाजपा के द्वारा किया जाएगा।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तीव्रता से प्रगति कर रहा है, हम 2024 में पुन: झारखंड में सरकार बनाने का काम करेंगे। सेवा ही संगठन हमास मुलमंत्र है।

प्रधानमंत्री ने देश हित में कई कठोर फैसले लेकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के द्वार खोल दिए है : जयंत

प्रदर्शनी में भी शामिल हुए हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानने का एक पथ-निर्देशिका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश हित में कई कठोर फैसले लेकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के द्वार खोल दिए हैं।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, अविनेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि रंणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद भौमिक, इलारानी पाठक, डॉ संजय सिंह, रंजन सिंह फौजी, महेंद्र प्रजापति, राजेश ठाकुर, राकेश भास्कर, राजू चतुवेर्दी, बलराम महतो, अखिलेश प्रसाद, प्रो खिरोधर साहु, राजेन्द्र कुशवाहा, दिलीप सिंह, संजीव कुमार बावला, बसुध तिवारी, घनश्याम महतो, वरुण कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, भगवान प्रसाद, महेश चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, सत्यजीत चौधरी, भीमसेन चौहान, संतोष कुमार शर्मा ,प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहु, लक्ष्मी देवी, नमेन्द्र चंचल, धनंजय कुमार पुटूस, दीपक सोनकर, सुरजीत सिंह छाबड़ा, रूपा देवी, शिव कुमार महतो, शिव कुमार गुप्ता, ऋषिकेश सिंह, अभिषेक चौधरी, संजय अग्रवाल, तरूण कुमार साहू, कुलजीत सिंह होरा, मणिशंकर ठाकुर, अमित ठाकुर, सुमित कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, संजय साह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker