Latest Newsझारखंडझारखंड जगुआर ने बनाई अलग पहचानः डीजीपी

झारखंड जगुआर ने बनाई अलग पहचानः डीजीपी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Jaguar 17th foundation day: रांची के टेंडर ग्राम स्थित कैंप में झारखंड जगुआर का 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता शामिल हुए।

इस मौके पर DGP गुप्ता ने कहा कि SDF ने राज्य में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए पिछले 17 साल में एक नई बुलंदी हासिल की है। इन 17 वर्षों के सफर में कई वीर जवानों को खोया है।

उन्होंने राज्य में शांति और उन्नति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

17 सालों में मिलीं उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में कई उपलब्धियां

कार्यक्रम में IG अनुप बिरथरे ने कहा कि झारखंड जगुआर के विगत 17 सालों में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

चाहे पारसनाथ की ऊंची पहाड़ियां हो या सारंडा के घने जंगल, चाहे बूढ़ा पहाड़ का दुरूह इलाका हो अथवा पारसनाथ पहाड़ का दुर्गम क्षेत्र, झारखंड जगुआर ने अपनी शौर्यपूर्ण उपस्थिति सभी जगह दर्ज कराई है।

पिछले 17 वर्षों में इस बल ने अनेक अभियानों में सफलता हासिल की है। इसमें झारखंड जगुआर के विभिन्न वर्गों द्वारा 297 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है और विभिन्न अभियानों के दौरान 34 दुर्दान्त उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

शहीद के परिवारों को किया गया सम्मानित

स्थापना दिवस के इस अवसर पर झारखंड जगुआर के 23 शहीद पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के शहादत को नमन करते हुए उनके गृह जिला जाकर उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।

अवसर पर झारखंड जगुआर मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए विशेष बल झारखंड जगुआर (STF) का गठन साल 2008 में किया गया था।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...