खूंटी में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म, भाई ने थाने में कराया मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की नाबालिग लड़की से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का आरोपित सामू डोडराय (19) फरार हो गया है। घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता के भाई ने रविवार को तोरपा थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को लड़की अपने घर के एक कमरे में अकेले सो रही थी। उसके पिता और भाई दूसरे कमरे में सोये थे।

सामू रात में घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गया और जबरन लड़की से दुष्कर्म कर फरार हो गया।

पीड़िता ने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को गांव में बैठक हुई। उसके बाद देर शाम को पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी।

Share This Article