Homeझारखंडपेड़ से टकराई कार, दुर्घटना में डॉक्टर और उनकी पत्नी घायल

पेड़ से टकराई कार, दुर्घटना में डॉक्टर और उनकी पत्नी घायल

Published on

spot_img

Road Accident In Khunti: तोरपा थाना क्षेत्र के चुरगी गांव के पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार को लगभग तीन बजे हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में रेफरल अस्पताल तोरपा की चिकित्सक डॉ दीप्ति नूतन तोपनो (Dr Deepti Nutan Topno) (50 वर्ष) तथा उनके पति डॉ निरल सांगा(55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों अपनी wagon R कार से रांची से रेफरल अस्पताल तोरपा जा रहे थे। कार निरल सांगा चला रहे थे। शुक्रवार को डॉ दीप्ति की अस्पताल में नाइट ड्यूटी थी। वे अपने पति के साथ ड्यूटी जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार अस्पताल आने के क्रम में चुरगी पेट्रोल पम्प के पास सामने से एक ट्रक अचानक सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी, जिसमें दोनों घायल हो गये।

डॉ निरल सांगा कार में फंस गये

सूचना पाकर रेफरल अस्पताल के कर्मी एम्बुलेंस से तुरंत घटनास्थल पहुंचे और डॉ दीप्ती को अस्पताल लाया गया, लेकिन उनके पति डॉ निरल सांगा (Dr Niral Sanga) कार में फंस गये। उनका पैर दब गया था।

मौके पर पहुंचे तोरपा के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डेय, अस्पताल के कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया।

रेफरल अस्पताल में दोनों का इलाज Dr. Apoorva Ghosh ने किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रांची रेफर कर दिया गया। डॉ दीप्ति के सिर, नाक, चेहरा आदि में चोट आयी है, जबकि उनके पति डॉ निरल को पैर, हाथ में चोट पहुंची है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...