महुआडांड/लातेहार: पर्यटक स्थल बुढ़ा घाघ/ लोध जल प्रपात में पर्यटकों के लिए जलपान/ चाय आदि उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को महुआडांड रेंजर वृन्दा पांडेय ने इको विकास समिति के सदस्यों के बीच चार फूड कार्ट का वितरण किया।
जानकारी देते हुए रेंजर ने बताया कि पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी प्रमंडल द्वारा क्रय किए गए आठ फूड कार्ट में से चार फूड कार्ट का वितरण इको विकास समिति लोध की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से चयनित इको विकास समिति लोध के सदस्य समीर सिंह, प्रवीण तिर्की, बिफन राम एवं सुरेन्द्र राम को किया गया।
मौके पर वनपाल अजय टोप्पो, वनकर्मी नीरज दास, साकेत पांडेय, श्रवण कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।