झारखंड

लोहरदगा : जन्मदिन मनाने पहुंचे थे 8 युवक, एक नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन वापस नहीं लौटा

लोहरदगा: लोहरदगा शहर से जन्मदिन मनाने चितरी कोयल नदी आठ युवक गए, जहां एक युवक नदी में डूब गया।

लोहरदगा शहर के हटिया गार्डन निवासी कमलेश कुमार (21) कोयल नदी में नहाने घुसा लेकिन वह पानी से वापस नहीं निकला।

वह अपने सात अन्य दोस्तों के साथ रविवार की दोपहर में सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चितरी डांडु कोयल नदी घूमने के लिए गया था। घूमने के दौरान सभी ने मन बनाया कि कोयल नदी में नहाया जाए।

इस दौरान कमलेश कुमार सबसे पहले कपड़ा उतार कर कोयल नदी में डुबकी लगाया। डुबकी लगाते ही वह लापता हो गया, दोबारा वह बाहर नहीं निकला।

कमलेश के सभी दोस्त उसे देखते ही रह गए और कमलेश पानी के अंदर लापता हो गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा जाल सहित अन्य माध्यमों से उसे खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला।

घटना की जानकारी होते ही शहर के आसपास के अन्य गांवों से सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इधर घटना की जानकारी होते ही एसडीओ अरविंद कुमार लाल, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा बीडीओ अशोक चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर सरयू आनंद, अनिता भगत, रमेश तिवारी, गोवर्धन तुरी सहित पुलिस बल के जवान पहुंचे।

घटना की जानकारी लेते हुए लापता युवक की खोजबीन में जुटे रहे। देर रात तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। बताया जाता है कि सभी लोग जन्मदिन की पार्टी मनाने चितरी घाट गए थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker