रजरप्पा से शुरू हुई 14वीं श्री श्याम निशान पद यात्रा

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में रविवार को विधिवत पूजन और आरती के बाद श्याम भक्त मुन्ना शर्मा ने जय श्री श्याम के जयकारों के साथ निशान उठाया। इस 14वीं श्री श्याम निशान पद यात्रा में रांची से बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। निशान के साथ भक्तों ने मंदिर के गर्भगृह में माता के दर्शन-पूजन और निशान की आरती की।

यह पद यात्रा रजरप्पा से शुरू होकर 30 किमी की दूरी तय कर रामगढ़ पहुंचेगी, जहां श्री श्याम मंदिर में निशान का स्वागत और पूजन होगा। मंदिर के पंडा ने मुन्ना शर्मा को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

यात्रा रजरप्पा से रामगढ़, हजारीबाग, बरही, चौपारण, शेरघाटी, औरंगाबाद, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, बनारस, और इलाहाबाद होते हुए 1550 किमी की दूरी तय कर 35 दिनों में खाटू के श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। प्रतिदिन लगभग 40 किमी की यात्रा के बाद रात्रि विश्राम होगा।

मुन्ना शर्मा की अगुवाई में हो रही इस यात्रा में नटवर शिखवाल, उनकी धर्मपत्नी, जगदीश, रामजी, तिवारी सहित कई श्याम भक्त शामिल हैं। यात्रा को भव्य बनाने में श्याम प्रेमियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Share This Article