Homeझारखंडमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 79,553 लाभुकों को मिले ₹2500 की राशि

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 79,553 लाभुकों को मिले ₹2500 की राशि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maiya Samman Yojana: रांची जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दूसरे चरण में 79,553 लाभुकों को अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान किया गया। प्रत्येक लाभुक के आधार से लिंक बैंक खाते में ₹2,500 की राशि हस्तांतरित की गई, जिसके तहत कुल ₹9.88 करोड़ का वितरण हुआ।

इससे पहले, 4 जून को पहले चरण में 3,40,063 लाभुकों को ₹85.01 करोड़ की राशि दी गई थी। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक 4,19,616 लाभुकों के बीच ₹104.90 करोड़ की सम्मान राशि वितरित की जा चुकी है।

दूसरे चरण में लाभुकों की संख्या

दूसरे चरण में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्रों में लाभुकों को राशि वितरित की गई।

अनगड़ा: 2,790

अरगोड़ा शहरी (नगर निगम): 3,067

बड़गाईं शहरी (नगर निगम): 2,310

बेड़ो: 4,291

बुंडू: 1,725

बुंडू नगर पंचायत (नगर निगम): 690

बुढ़मू: 3,166

चान्हो: 3,648

हेहल शहरी (नगर निगम): 4,557

ईटकी: 2,052

कांके: 4,933

कांके शहरी (नगर निगम): 348

खलारी: 2,103

लापुंग: 2,618

मांडर: 4,348

नगड़ी: 3,764

नगड़ी (नगर निगम): 2,272

नामकुम: 3,524

नामकुम (नगर निगम): 2,372

ओरमांझी: 3,138

राहे: 1,716

रातू: 3,731

सिल्ली: 4,370

सोनाहातू: 2,073

तमाड़: 3,767

शहर (नगर निगम): 6,180

आधार सीडिंग जरूरी

रांची जिला प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि जिनका आवेदन स्वीकृत हो चुका है, वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “आधार सीडिंग के बिना राशि का भुगतान संभव नहीं है। सभी लाभुक जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।”

spot_img

Latest articles

मदरसा शिक्षकों की पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों को अगली सुनवाई में हाजिर होने का आदेश

Jharkhand High Court Strict on Madrasa teachers' Pension: राज्य के मदरसा शिक्षकों को पेंशन...

किसानों के लिए सरकार का नया फैसला, धान खरीद को मिली बड़ी मंजूरी

Paddy Procurement Gets major Approval: झारखंड सरकार ने किसानों के हित में एक अहम...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

खबरें और भी हैं...

किसानों के लिए सरकार का नया फैसला, धान खरीद को मिली बड़ी मंजूरी

Paddy Procurement Gets major Approval: झारखंड सरकार ने किसानों के हित में एक अहम...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...