Latest Newsझारखंडनाग मंदिर में पूजा के दौरान हादसा, 14 साल की छोटी कुमारी...

नाग मंदिर में पूजा के दौरान हादसा, 14 साल की छोटी कुमारी की गई जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। सुखजोरा गांव के नाग मंदिर के पास तालाब में डूबने से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोनीहाट पंचायत के नोनीगांव निवासी किशुन मांझी की छोटी बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है।

क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी अपने दोस्तों के साथ नाग मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा के बाद, दोस्तों के साथ तालाब में डुबकी लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। दोस्तों ने बताया कि डुबकी लगाने के बाद छोटी कुमारी पानी से बाहर नहीं आई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने तुरंत छोटी को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

छोटी कुमारी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

खबरें और भी हैं...