ऑल्टो कार और टेंपो की टक्कर, दो की मौत, दो घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात छाता नदी पुल के पास ऑल्टो कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो सवार दो लोगों, जगरू स्वांसी (65) और बुधुआ महली (50), की मौत हो गई, जबकि दो अन्य, शंकर सिंह और सुकरमनी देवी, गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सुआरी जलटंडा गांव के निवासी थे, और घायल रोलागुटू गांव के रहने वाले हैं।

कैसे हुआ हादसा?

चारों व्यक्ति बाजार जलटंडा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद टेंपो से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में छाता नदी पुल के पास उनकी टेंपो की ऑल्टो कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को तुरंत कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर किया गया। सदर अस्पताल में जगरू स्वांसी की मौत हो गई, जबकि बुधुआ महली को रिम्स, रांची भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share This Article