सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अंचल अधिकारी ने रुकवाया काम

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh News: रामगढ़ थाना के पीछे लगभग 2 एकड़ की GM लैंड पर पंचम सोनी नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया।

मंगलवार को जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी सुदीप कुमार एक्का ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को मौके पर भेजा।

अवैध निर्माण पर रोक

पंचम सोनी द्वारा सरकारी जमीन पर नींव खोदकर गेट लगाने का काम शुरू किया गया था। मौके पर पहुंचे प्रभारी सीआई शुभम कुमार ने काम रुकवाया और पंचम सोनी से जमीन के दस्तावेज मांगे।

पंचम कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका और कार्यालय में कागज जमा होने की बात कहता रहा। अधिकारियों ने ढाई फीट गहरे गड्ढे को भरवाया और दोबारा कोई निर्माण न करने की चेतावनी दी।

अवैध कमरे की हुई मापी

जांच में पता चला कि पंचम सोनी ने उसी GM लैंड पर एक कमरा भी अवैध रूप से बनवाया है। अंचल कर्मियों ने कमरे की मापी की और अमीन से मापी रिपोर्ट मांगी। अंचल अधिकारी ने इस पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

साथ ही, पूरे क्षेत्र की मापी कराकर सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने की बात कही।

माफिया पर नकेल कसने की तैयारी

आला अधिकारियों के तबादले के बाद माफिया द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिशें तेज होने की बात सामने आई है। प्रशासन ने साफ किया कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Share This Article