Homeझारखंडचलती ट्रेन के टॉयलेट में दिव्यांग महिला यात्री के साथ यौन उत्पीड़न

चलती ट्रेन के टॉयलेट में दिव्यांग महिला यात्री के साथ यौन उत्पीड़न

Published on

spot_img

Sexual harassment of a Disabled female Passenger : चाईबासा जिले में चलती ट्रेन के Toilet में एक दिव्यांग महिला यात्री के साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का मामला सामने आया है।

ट्रेन में पेंट्री कार के एक कर्मी ने दिव्यांग महिला के साथ पहले तो मारपीट की और फिर महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया।

घटना के बाद आरोपी पेंट्री कार के कर्मचारी रामजीत सिंह और पीड़ित दिव्यांग महिला को चक्रधरपुर जीआरपी थाने में ट्रेन से उतारा गया। घटना उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस 3 की है। महिला के बयान पर मामले की जांच कर चक्रधरपुर जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है।

नशे में धुत था आरोपी पेंट्रीकार

इस संबंध में पीड़ित दिव्यांग महिला ने बताया की वह अपने 13 साल के बेटे के साथ भुवनेश्वर से ट्रेन में झांसी जाने के लिए सवार हुई थी। ट्रेन के एस 3 कोच के बर्थ संख्या 23 पर सफ़र कर रही थी।

इस दौरान उसके साथ पेंट्रीकार का कर्मचारी रामजीत सिंह गलत व्यवहार कर रहा था। वो कोच के टॉयलेट में गयी थी। इसी दौरान रात के 2:30 बजे पेंट्री कार का कर्मचारी रामजीत सिंह भी महिला के पीछे-पीछे पहुंच गया और उसे अकेला पाकर टॉयलेट के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वो पीड़िता से जबरदस्ती करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी रामजीत सिंह ने दिव्यांग महिला को थप्पड़ जड़ दिया और जबरन उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़ित महिला ने बताया की आरोपी रामजीत सिंह नशे में धुत था। महिला की शिकायत के बाद यात्रियों ने पेंट्रीकार कर्मी रामजीत को धर दबोचा, उसके बाद उसे पकड़कर रखा और करीब 300 किमी पार करने के बाद जब Train Chakradharpur पहुंची तो आरोपी को यात्रियों ने चक्रधरपुर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस मुस्तैद, कांके-पिठोरिया में छापेमारी, डिक्की-बैग सब खुले

Raid in Kanke-Pithoria: दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस ने कमर...

प्रेम प्रसंग हत्या केस में आरोपी बुधवा मुंडा बरी, सबूतों की कमी…

love affair murder case: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के 5 साल पुराने...

रांची में दिनदहाड़े लूट! बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

Loot In Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती...

हिमालय की चोटियों पर ‘तूफानी तालमेल’!, भारतीय सेना और वायुसेना ने किया महायुद्धाभ्यास

Indian Army and Air Force conducted military exercise: भारतीय सेना और वायुसेना ने अरुणाचल...

खबरें और भी हैं...