Latest Newsझारखंडउत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में शामिल युवाओं की मौतों पर CM...

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में शामिल युवाओं की मौतों पर CM हेमंत का ऐक्शन, दिए सख्त जांच के आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant’s action on the Deaths of youth Participating in the Race : झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली के लिए दौड़ में शामिल अब तक 12 युवकों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी BJP इस मुद्दे को लगातार उठाते हुए हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर हमला बोल रही है।

इसी बीच मामले में अब CM हेमंत सोरेन ने ऐक्शन लेते हुए मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को दी।

लगातार हो रही मौतों पर DGP अनुराग गुप्ता का बयान

बताते चलें उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा में दौड़ के दौरान लगातार हो रही मौतों पर पहली बार डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को बयान दिया। उन्होंने इन घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको इस मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। हमने सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि मौतें बीमारी के चलते हुई हैं, या व्यवस्था में किसी कमी के कारण हुई हैं, या फिर किसी ने कुछ ऐसा सेवन किया, जिससे यह घटना घटी।

घटनाओं को लेकर सियासत गर्म

आईजी (ऑपरेशन) अमोल वी होमकर की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इन घटनाओं में अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज किए गए हैं। घटनाओं की सघन जांच चल रही है। 30 अगस्त तक कुल 1,27,772 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट दिया, जिनमें से 78,023 उत्तीर्ण हो चुके हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम, दवाएं, Ambulance, Mobile शौचालय और पेयजल समेत पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इन घटनाओं को लेकर सियासत भी गर्म है। BJP ने इन घटनाओं के लिए कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...