Latest Newsझारखंडहजारीबाग में अपराधियों ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रेडर मशीन और हाइवा में...

हजारीबाग में अपराधियों ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रेडर मशीन और हाइवा में लगा दी आग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Criminals created havoc in Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत NTPC चट्टीबरियातू कोल परियोजना में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। ये वारदात उस वक्त हुई जब टाइकून कंपनी OB हटाने का कार्य कर रही थी। ये घटना 26 जुलाई की रात 2.15 बजे की है।

अपराधियों ने वहां काम कर रहे कर्मियों को पहले जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कंपनी के वर्क शॉप में मौजूद ग्रेडर मशीन और वोल्वो हाइवा वाहन (AP 26 TF 6053) को आग लगा दिया। इस घटना में ग्रेडर मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गयी जबकि वहां खड़ी वोल्वो हाइवा वाहन को ड्राइवरों ने जलने से बचा लिया।

घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें बीकेएस तिवारी ग्रुप ने घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में विपिन पांडे नामक शख्स का उल्लेख किया गया है।

साथ ही ऋतिक, त्रिवेणी सैनि, BGR कंपनी को संगठन के साथ मिलकर चलने और NTPC के पांडू और चट्टीबरियातू के जनप्रतिनिधियों से कंपनी की दलाली बंद करने की चेतावनी दी गयी है। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गयी है। केरेडारी पुलिस उस पर्चे को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...