अफीम खेत में काम करते ग्राम प्रधान सहित चार गिरफ्तार

News Aroma
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Opium Cultivation Arrest: अफीम की खेती के खिलाफ खूंटी जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शुक्रवार को अफीम के फल में चीरा लगाते एक ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

ग्राम प्रधान रंगे हाथ गिरफ्तार 

गिरफ्तार आरोपितों में अड़की थानांतर्गत ग्राम गुरबेड़ा के ग्राम प्रधान गुरुदयाल सिंह मुंडा (56) तथा गितिलबेड़ा गांव के ठेबा मुंडा (51 ) को अफीम के फल में चीरा लगाने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

919 ग्राम अवैध अफीम बरामद

गिरफ्तार ग्राम प्रधान की निशानदेही पर उसके द्वारा पुआल में छुपाकर रखे गए लगभग 919 ग्राम अवैध अफीम को बरामद किया गया। बरामद अफीम का मूल्य चार लाख 59 हजार 500 रुपए बताया गया।

इनके अलावा खूंटी थाना क्षेत्र के ओंडरा गांव निवासी इमरान खान (31) तथा सायको थाना क्षेत्र के दुरूडीह गांव निवासी लाखा पाहन (38) को भी अफीम के खेत में काम करने के दौरान मौके पर गिरफ्तार किया गया। ‌

11050 एकड़ जमीन में लगी अफीम को ट्रैक्टर द्वारा किया गया नष्ट 

यह जानकारी खूंटी SDPO वरुण रजक ने शुक्रवार शाम अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

SDPO ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा 11 दिसंबर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक 11050 एकड़ जमीन में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर आदि संसाधनों के द्वारा नष्ट किया गया है।

इनमें से 10200 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया है, वहीं 850 एकड़ में लगी अफीम की फसल को ग्रामीणों ने स्वयं से नष्ट किया है।

अबतक 3 ग्राम प्रधान सहित 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया 

SDPO ने बताया कि अवैध अफीम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अबतक जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 54 FIR दर्ज किए गए हैं और 3 ग्राम प्रधान सहित 83 आरोपितों को अफीम के खेत में काम करने के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार ग्राम प्रधानों में सायको थानांतर्गत ग्राम रोंगो के ग्राम प्रधान सिमोन नाग की गिरफ्तारी 11 जनवरी को हुई थी। इसके दो दिन बाद 13 जनवरी को अड़की थानांतर्गत बाड़ीनिजकेल के ग्राम प्रधान गुरुदेव नाग को अफीम की खेत में काम करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

वहीं आज अड़की थानांतर्गत गुरबेड़ा के ग्राम प्रधान गुरुदयाल सिंह मुंडा को अफीम के फल में चीरा लगाने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर इस वर्ष पहली बार 919 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया।

Share This Article