पलामू में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, बेटी को भी…

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्मान घाटी जंगल (Ulman Valley Wilderness) में एक अधेड़ ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या (Murder) कर दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Wife killed by Pelting stones in Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्मान घाटी जंगल (Ulman Valley Wilderness) में एक अधेड़ ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या (Murder) कर दी। बेटी की भी जान लेने की कोशिश की।

उसे भी पत्थर से मारा औऱ मृत समझ कर जंगल में फेंक दिया। हालांकि, दिन और रातभर जंगल में पड़े रहने के बाद सुबह होश आने पर बेटी जख्मी हालत में नानी के घर पहुंची। इसके बाद इस घटना की जानकारी परिजन एवं ग्रामीणों को हुई।

सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना (Ramgarh Police station) प्रभारी राजेश रंजन और हुटार पिकेट प्रभारी रविकांत उरांव मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर आरागड़ा जंगल से महिला का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए MRMCH में भेजने की तैयारी की जा रही है। किशोरी को MRMCH में भर्ती किया गया है।

महिला की पहचान 45 वर्षीय मरियम देवी के रूप में हुई है जबकि हत्या की कोशिश करने वाला अधेड़ उसका पति 50 वर्षीय देवानाथ कोरवा है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। Police उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Share This Article