झारखंड

झारखंड की COVID-19 रिकवरी दर 98.43 और मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत

रांची: झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 337 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,08,54,009 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.43 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 337 सक्रिय मामलों में से 231 (68.55 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 106 (31.45 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 17 जुलाई को पाॅजिटिविटि दर 0.10 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,46,649 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,120 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 जुलाई को वैक्सीन की 79,233 डोज लगाई गयी, जिसमें से 57,579 लोगों को पहली डोज एवं 21,654 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

17 जुलाई तक कुल 67,95,817 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 14,84,426 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

राज्य में कोविशील्ड की कुल 1,53,580 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 22,020 वैक्सीन उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 158 है। ब्लैक फंगस से झारखंड में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker