Homeझारखंडकल से शुरू होगी JPSC सिविल सेवा मेंस की परीक्षा, दो शिफ्टों...

कल से शुरू होगी JPSC सिविल सेवा मेंस की परीक्षा, दो शिफ्टों में…

Published on

spot_img

JPSC Civil Services Mains Exam : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

JPSC की मुख्य परीक्षा के लिए रांची (Ranchi) में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग कुल 342 पदों पर नियुक्त करेगा।

JPSC परीक्षा की डेटशीट

22 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 1, दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 की परीक्षा होगी।

23 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 3 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 4 की परीक्षा आयोजित होगी।

24 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 5 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 6 की परीक्षा ली जाएगी।

एक ही दिन हो रही JPSC और JSSC की परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग 22 जून से JPSC मेंस परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा के साथ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC ) की परीक्षा का आयोजन भी होगा। कई अभ्यर्थी हैं ऐसे भी हैं, जो JPSC मेंस परीक्षा में भाग लेंगे लेकिन उन्हें JPSC के साथ ही JSSC की परीक्षा भी देनी है।

JPSC की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा ली रही हैं जबकि JSSC की ओर से कक्षा छह से आठ के सहायक आचार्य नियुक्ति की परीक्षा ली जा रही है। इसकी परीक्षा 23 जून से शुरू हो रही है जबकि 23 जून को JPSC पेपर तीन और चार की परीक्षा ले रही है।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

कुल 342 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर (उप समाहर्ता) के 207, पुलिस उपाधीक्षक के 35, राज्य कर पदाधिकारी के 56, कारा अधीक्षक के 2, झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) के 10, जिला समादेष्टा का एक, सहायक निबंधक के 8, श्रम अधीक्षक के 14, प्रोबेशन पदाधिकारी के 6 और उत्पाद निरीक्षक (Product Inspector) के 3 पद हैं।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...