ED के समन पर आज फिर हाजिर नहीं हुआ कमलेश

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के बावजूद जमीन कारोबारी कमलेश कुमार शुक्रवार को ED के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kamlesh Did Not Appear Again Today on ED Summons: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के बावजूद जमीन कारोबारी कमलेश कुमार शुक्रवार को ED के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचा।

इससे पहले ED ने 12 जुलाई को कमलेश को समन कर 19 जुलाई को ED कार्यालय बुलाया था। इससे पहले भी 12 जुलाई को भी कमलेश ED कार्यालय नहीं पहुंचा था।

कमलेश पर आरोप है कि उसने CNT एक्ट से संबंधित जमीन और सरकारी जमीन का फर्जी डीड (Fake Deed) बनाया। निर्दोष ग्रामीणों की जमीन पर जबरन हथियार के बल पर कब्जा किया और उसकी बिक्री की। ED इस जमीन घोटाले में कांके अंचल की भूमिका पर भी संदेह जताया और इस मामले में छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 21 जून को ED ने कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उसके ठिकानों से एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। रांची के कांके थाना में कमलेश के खिलाफ Arms Act के तहत मामला भी दर्ज हुआ था।

Share This Article