Latest Newsझारखंडझारखंड में 25 मई को होने वाली वोटिंग के लिए नेताओं ने...

झारखंड में 25 मई को होने वाली वोटिंग के लिए नेताओं ने झोंकी ताकत, कल रांची आ रही प्रियंका …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election in Ranchi : देश के छठे चरण और झारखंड (Jharkhand) में तीसरे चरण का मतदान (Voting) 25 मई को होगा।

इस चरण में राज्य की चार सीटों- रांची (Ranchi), जमशेदपुर (Jamshedpur), धनबाद (Dhanbad)और गिरिडीह (Giridih) लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी।

इस चरण के चुनाव प्रचार (Election Campaign) में अब दलों पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के स्टार प्रचारक कई चुनावी सभाएं करेंगे।

आज झारखंड में राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार को बोकारो (Bokaro) में भाजपा के धनबाद लोकसभा सीट (Dhanbad Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी ढुलू महतो (Dhullu Mahto) के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

ढुलू महतो के समर्थन में 22 मई को असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

गोड्डा और रांची में कल जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  22 मई को गोड्डा (Godda) और रांची (Ranchi) में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

Ranchi के नामकुम (Namkum) स्थित हाईटेंशन मैदान में दोपहर एक बजे पार्टी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) ) के पक्ष में वह सभा करेंगी।

गोड्डा के मेला मैदान में दिन के साढ़े दस बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में इंडिया गठबंधन के समर्थकों का जुटान होगा।

मंगलवार को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे।

इन सभाओं में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren), कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) भी रहेंगे।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...