झारखंड

महेंद्र सिंह धोनी ने पीपल का पौधा लगाकर हरित दुनिया का संदेश दिया

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस पर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पौधारोपण कर हरित दुनिया का संदेश दिया।

शनिवार सुबह रांची के सैंबो स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचकर माही ने पीपल का पौधा लगाया। इस मौके धोनी के साथ पहुंचे उनके करीबी मित्रों और फार्महाउस के कर्मचारियों ने भी पीपल के पौधे लगाए।

पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में धोनी के फार्म हाउस में पीपल और नारियल के पौधे मंगवाए गए थे।

जिन्हें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लगाया गया। फार्महाउस के मैनेजर कुणाल गौरव ने बताया कि धोनी पौधारोपण और पर्यावरण को लेकर शुरू से ही काफी संजीदा हैं।

माही समय-समय पर अपने फार्महाउस में पौधे लगाने पर जोर देते रहे हैं।

धोनी के कृषि सलाहकार रोशन कुमार ने बताया कि फार्महाउस में कौन से पौधे कहां लगाये जाएंगे और किस पौधे की क्या अहमियत है,इस माही बखूबी समझते हैं।

रोशन ने बताया कि आगे हरियाली को लेकर फार्महाउस में बड़े स्तर पर पौधारोपण किए जाने की योजना है।

43 एकड़ के फार्म हाउस में बड़े ही करीने ढंग से रोडमैप बनाकर फलों और सब्जियों की खेती की गई है। माही खुद भी चाहते हैं कि फार्म हाउस में प्रवेश करने से किसी को एक नजर में ही हरियाली का एहसास हो और वह सुकून महसूस कर सके।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker