Homeझारखंड1.36 लाख करोड़ देने से केंद्र के इनकार करने पर भड़के मंत्री...

1.36 लाख करोड़ देने से केंद्र के इनकार करने पर भड़के मंत्री दीपक बिरुआ, कहा…

Published on

spot_img

1.36 Lakh Crore Lend Money Case : लंबे समय से Jharkhand सरकार की ओर से केंद्र से मांगे जा रहे बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये के मामले में नया मोड़ तब आया, जब लोकसभा में सरकार ने साफ कह दिया कि झारखंड का कोई बकाया नहीं है।

इसके मामले में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ (Deepak Birua) ने जवाबी अंदाज में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कहा कि झारखंड की मंईयां, बच्चों, युवा, वृद्ध, आदिवासी-मूलवासी, दलित, अल्पसंख्यक और विस्थापितों के विकास के लिए हमारा बकाया देने से केंद्र सरकार ने मन कर दिया।

यह झारखंड और यहां के लोगों के लिए नाइंसाफी है। उन्होंने इसके साथ ही बकाया राशि के सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

यह भी कहा कि इनकी नीयत शुरू से झारखंडियों को दबाने और उनका हक-अधिकार छीनने की रही है। लेकिन, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

बकाया राशि का विवरण 

मंत्री ने बताया कि कुल बकाया राशि लगभग ₹1,36,042 करोड़ है। वॉश्ड कोयला रॉयल्टी के रूप में ₹2,900 करोड़, पर्यावरण मंजूरी सीमा के उल्लंघन के लिए ₹32,000 करोड़, भूमि अधिग्रहण मुआवजे के रूप में ₹41,142 करोड़ (₹38,460 करोड़ GM भूमि और ₹2,682 करोड़ GM.J.J भूमि के लिए)।

इस पर लगी सूद की रकम ₹60,000 करोड़, कुल ₹1,36,042 करोड़।

CM ने PM को चुनाव के दौरान लिखा था पत्र

मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री Hemant Soren ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र भी लिखा था।

अब इसका जवाब केंद्र से मिल चुका है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि झारखंड का रॉयल्टी का 1.36 लाख करोड़ रुपये केंद्र पर बकाया नहीं है।  अब इस भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...