Homeझारखंडझारखंड के हर जिले में MRI और CT Scan की सुविधा! स्वास्थ्य...

झारखंड के हर जिले में MRI और CT Scan की सुविधा! स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल भी जल्द

Published on

spot_img

Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। अब सभी जिलों के सदर अस्पतालों में MRI और CT Scan मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

मंगलवार को नामकुम के लोक स्वास्थ्य संस्थान में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO) को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ये ऐलान किया।

जिला अस्पतालों में मिलेगी हाईटेक सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर जिले के सदर अस्पताल में MRI और CT Scan की सुविधा शुरू होने से आम लोगों को महंगे इलाज के लिए रांची, दिल्ली या कोलकाता जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “पिछले 25 सालों में जो सुधार नहीं हो पाए, उन्हें अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।

हमारी सरकार जो बोलती है, वो करके दिखाती है।” इस कदम से गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज अब जिला स्तर पर ही संभव होगा।

2100 बेड का किडनी अस्पताल और 6 नए मेडिकल कॉलेज

डॉ. इरफान अंसारी ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि झारखंड में गुर्दे की बीमारियों के लिए 2100 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल जल्द बनाया जाएगा।

इसके अलावा, छह नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज राज्य में ही हो सकेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सुविधाएं झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेंगी।

BJP पर शायराना तंज

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने शायरी के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है, कई झूठे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है।” ये शायरी BJP और विरोधियों पर करारा तंज मानी जा रही है, जिसने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

झारखंड का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से बेहतर

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। शिशु मृत्यु दर, मातृत्व मृत्यु दर और संस्थागत प्रसव में राज्य ने शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं और नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...