झारखंड

झारखंड में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत, अबतक 26 मरीजों की हुई मौत

रांची: झारखंड में शुक्रवार को ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 132 मरीज हैं। इनमें 79 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं, जबकि 53 मरीज संदिग्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि ब्लैक फंगस से 26 मरीजों की अब तक मौत हुई है जबकि 50 मरीज ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड 19 के वर्तमान में 1,946 सक्रिय मामले हैं। अब तक 92,58,482 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 97.95 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

कोविड के सक्रिय मामलों में से 1,465 (75.28 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 481 (24.72 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

17 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.34 प्रतिशत पायी गयी। अब तक कुल 3,44,129 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,095 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि 17 जून तक 45,72,749 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक 8,58,145 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 17 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 12,37,695 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है।

17 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 25,494 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है।

साथ ही वैक्सीन की 81,919 डोज लगाई गयी, जिसमें से 70,025 लोगों को पहली डोज व 11,894 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

कुल 22,753 डोज 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को तथा 57,660 डोज 18 वर्ष से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई गयी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 45 प्लस के लिए कुल 3,70,620 व 18 प्लस के लिए 1,97,550 वैक्सीन उपलब्ध है।

राज्य में वैक्सीन की क्षति 1.9 प्रतिशत है। 17 जून तक 1,10,456 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया।

होम आइसोलेशन किट भी उपलब्घ करायी गई।

104 सेवा 17 जून तक कोविड-19 से बचाव के लिए ऑडियो काॅल के माध्यम से 2,58,896 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 29,701 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker