Homeझारखंडझारखंड में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत, मिले 8 नए...

झारखंड में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत, मिले 8 नए मरीज़

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज पाए गए हैं। वहीं, ब्लैक फंगस के एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 121 हो गई है।इनमें 76 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं, जबकि 45 संदिग्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड 19 के वर्तमान में कुल 4,514 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 89,83,236 व्यक्तियों की जांच की गई है।

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 97.20 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।राज्य में कुल 4,514 सक्रिय मामलों में से 3,397 (75.25 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 1117 (24.75 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

गुरुवार तक पाॅजिटिविटि दर 0.66 प्रतिशत पायी गयी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,42,774 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,081 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि 10 जून तक कुल 40,34,987 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।  अब तक 7,65,626 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

10 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 8,86,281 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 10 जून को वैक्सीन की 65,893 डोज लगाई गयी, जिसमें से 61,957 लोगों को पहला व 3,936 लोगों को दूसरा डोज दिया गया।

कुल 19,196 डोज 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को तथा 45,441 डोज 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई गयी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 45 प्लस के लिए कुल 6,50,300 व 18 प्लस के लिए 1,33,980 वैक्सीन उपलब्ध है।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...