माओवादियों और स्प्लिंटर ग्रुप्स के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को रांची में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता IG अभियान डॉ. माइकल राज एस और CRPF सेक्टर IG साकेत कुमार सिंह ने की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में नक्सल प्रभावित जिलों गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला, और खूंटी के SP, साथ ही IG रांची मनोज कौशिक, जगुआर IG अनूप बिरथरे, IG पलामू सुनील भास्कर, बोकारो IG क्रांति कुमार गडिदेशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।बैठक में नक्सली गतिविधियों, माओवादियों, और स्प्लिंटर ग्रुप्स के खिलाफ रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. माइकल राज ने सभी SPs को अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया जानकारी संकलन को मजबूत करने, हाल ही में जेल से रिहा या जमानत पर छूटे नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने, और उनके मददगारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मानसून के दौरान नक्सलियों की संभावित हलचल को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।पुलिस और CRPF की संयुक्त रणनीति के तहत क्षेत्रीय स्तर पर नक्सलियों की गतिविधियों को ट्रैक करने और सामूहिक ऑपरेशनों को तेज करने की योजना बनाई गई। हाल ही में लातेहार जिले में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के स्वयंभू एरिया कमांडर मुरारी भुइयां की गिरफ्तारी को इस अभियान की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।a

Share This Article