बोकारो में लेवी के लिए PLFI उग्रवादियों ने सड़क बनाने वाली कंपनी के डोजर और रोलर को फूंका

उग्रवादियों ने यह भी धमकी दी है कि यदि चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया और बिना लेवी दिए काम शुरू किया, तो जान-माल का भी नुकसान हो सकता है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PLFI Militants : बोकारो (Bokaro) जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के उग्रवादियों ने तांडव मचाया है। जैना मोड़ से गोला सड़क बना रही NG प्रोजेक्ट कंपनी के साइट पर उग्रवादी संगठन ने अपना निशाना बनाया।

PLFI के उग्रवादियों ने कंपनी के डोजर और रोलर को फूंक दिया।

जरीडीह थाना क्षेत्र के कोचागोड़ा के पास जैनामोड़ से गोला तक सड़क का निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के डोजर और रोलर को PLFI के सदस्यों ने रविवार देर रात आग के हवाले कर दिया।

आगजनी के बाद PLFI के केंद्रीय संगठन ने यादव जी के नाम से मौके पर कई पोस्टर भी छोड़े हैं। इस पोस्टर के जरिए पांच लाख रुपये की लेवी (Levy) मांगी गई है। कहा गया है कि जब तक PLFI को ये पैसे नहीं मिल जाते, काम बंद रहेगा। यदि काम बंद नहीं किया तो और नुकसान झेलना पड़ेगा।

उग्रवादियों ने यह भी धमकी दी है कि यदि चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया और बिना लेवी दिए काम शुरू किया, तो जान-माल का भी नुकसान हो सकता है।

हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और वहां से सभी पोस्टर जब्त कर लिए। देर रात को ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग को बुझा दिया।

24 अगस्त को भी PLFI ने पोस्टर साटकर पांच करोड़ रुपये की लेवी मांगी थी। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इस घटना के बाद कंपनी के मजदूरों में दहशत है। थाने से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Share This Article