झारखंड

झारखंड में प्री-मॉनसून का असर, इस दिन तक होती रहेगी बारिश

रांची: राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है।

राज्य के कई हिस्सों में अगले 11 जून तक हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसावां, रांची ,बोकारो रामगढ़ ,हजारीबाग, खूंटी, गुमला सहित अन्य इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

मौसम की स्थिति 11 जून तक बनी रहेगी ।इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में प्री मानसून की स्थिति सामान्य रही।

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई । इसके साथ ही कई स्थानों पर वज्रपात भी हुआ।

हालांकि अबतक वज्रपात से किसी की मौत की सूचना नहीं है।  राज्य में सबसे ज्यादा बारिश साहिबगंज के राजमहल में 26 मिमी दर्ज की गई।

वही सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि तीन जून को केरल में मानसून दस्तक दे चुका है और धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

आठ से 11 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, 13 जून से झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि केरल में मानसून दस्तक देने के बाद से लगातार झारखंड में हल्की और मध्यम बारिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि 11 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने वाला है और कम दवाब का क्षेत्र मजबूत रहा, तो अगले दो दिन यानी 13 जून से राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker