Homeझारखंडकहां हैं तीन दिनों से लापता हिंदपीढ़ी की रहनुमा और आमरीन? पुलिस...

कहां हैं तीन दिनों से लापता हिंदपीढ़ी की रहनुमा और आमरीन? पुलिस को अबतक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hindpidi Missing Sisters : राजधानी Ranchi के हिंदपीढ़ी (Hindpidi) इलाके की दो लड़कियां पिछले तीन दिनों से लापता (Missing) हैं, और पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा सकी है।

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है और ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

वहीँ पुलिस का दावा है कि लड़कियां सुरक्षित हैं, लेकिन परिवार और मोहल्ले वालों का सवाल है कि यदि ऐसा है, तो उन्हें सामने क्यों नहीं लाया जा रहा।

लड़कियों का मिला लोकेशन 

DIG सह SSP Chandan Sinha ने कहा है कि लड़कियों की लोकेशन का पता चल चुका है, और उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

तकनीकी सहायता का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अहम जानकारियां हाथ लगी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

मंत्री इरफान अंसारी ने दिया 72 घंटे में बरामदगी का आश्वासन

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने SSP से बातचीत कर 72 घंटे के भीतर लड़कियों की बरामदगी का भरोसा दिलाया।

मंत्री के आश्वासन के बावजूद स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया और नाराजगी जताई।

लड़कियों के घर से भागने की आशंका

मोहल्लेवासियों के अनुसार, लापता लड़कियों में से एक की अगले महीने शादी तय थी। बताया जा रहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह अपनी बहन के साथ घर छोड़कर चली गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लड़कियों के मिलने के बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...