Homeझारखंड7 जुलाई को रथ यात्रा, 40 लाख रुपए की लागत से भगवान...

7 जुलाई को रथ यात्रा, 40 लाख रुपए की लागत से भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ बनकर तैयार

Published on

spot_img

Rath Yatra on 7th July : राजधानी रांची में 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा (Rath Yatra) निकाली जाएगी। रथ यात्रा की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है।

भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) का भव्य रथ भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। ओडिशा से आए कारीगर दिन-रात मेहनत करके रथ को तैयार कर रहे हैं, अब सिर्फ रथ की सजावट बाकी है।

हर वर्ष पूरी से आते हैं कारीगर

मंदिर कमेटी के सदस्य ठाकुर सुधांशु सहदेव ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के रथ को तैयार करने के लिए विशेष रूप से हर वर्ष पूरी से कारीगर आते हैं।

पिछले 1 महीने से पुरी से आए कारीगर अपने अथक मेहनत से रथ को तैयार कर चुके हैं। अब केवल रात में रंग रोगन बाकी है, जिसे अगले हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के रथ को तैयार करने में 35 से 40 लाख रुपए का खर्च आया है।

300 वर्षों से निकाली जा रही है रथ यात्रा

गौरतलब है कि रांची के जगन्नाथपुर (Jagannathpur) में पुरी के तर्ज पर वर्षों से रथयात्रा निकाली जाती है। मंदिर ट्रस्ट के लोग बताते हैं कि रांची में जगन्नाथपुर मंदिर (Jagannathpur Temple) से 300 वर्षों से रथ यात्रा निकाली जा रही है।

इस वर्ष भी 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपनी बहन और भाई के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर जाएंगे। रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथपुर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते है। पूरे जगन्नाथपुर क्षेत्र में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...