Homeझारखंडदो दिन के भीतर दूसरा शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी...

दो दिन के भीतर दूसरा शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj Crime News: साहिबगंज शहर में 48 घंटे के भीतर दूसरा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पुल के नीचे एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला।

मृतक की पहचान भारतीय कॉलोनी निवासी दिलीप झा (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

अकेले रहते थे दिलीप झा

सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मृतक दिलीप झा किराये के मकान में अकेले रहते थे और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्हें नशे की लत थी। पुलिस मौत की वजहों की पड़ताल कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि दिलीप झा की मौत पुल से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।

पहले भी मिला था महिला का शव

गौरतलब है कि इससे पहले 27 फरवरी को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर के पास महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ था। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है कि कहीं ये कड़ी आपस में जुड़ी तो नहीं है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...