दिल दहलाने वाला हादसा! दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पलामू के मेदिनीनगर में रेड़मा रांची रोड के पास एक तालाब में डूबने से दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्पित दुबे (6), पिता आनंद दुबे, और आरो दुबे (8), पिता अनुराग दुबे के रूप में हुई है। दोनों शनिवार शाम से लापता थे, और रविवार सुबह उनके शव तालाब से बरामद किए गए। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अर्पित और आरो दूध लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार सुबह रेड़मा रांची रोड के दशगात्र मंडप के पास स्थित तालाब में दोनों बच्चों के शव मिले। संभावना जताई जा रही है कि दूध लेने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में नहाने उतरे और गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीओपी टू थाना प्रभारी राकेश कुमार और टाइगर मोबाइल के जवानों ने शवों को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (MMCH) में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पोस्टमॉर्टम रविवार सुबह 8 बजे हुआ, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे और हादसे की असल वजह क्या थी।

Share This Article