बेंगलुरु में काम करने गए गढ़वा के दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Death of two youths of Garhwa : गढ़वा (Garhwa) जिले के मेरौनी और कधवन गांव के बेंगलुरु (Bengaluru) में काम कर रहे दो युवकों की अलग-अलग हाथ से में मौत हो गई। गुरुवार को युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मेरौनी गांव (Merouni Village) निवासी सहायक अध्यापक जनार्दन तिवारी के 21 वर्षीय पुत्र भोले शंकर तिवारी की मौत मंगलवार को करंट लगने से हो गई। वह एक वर्ष पूर्व ही मजदूरी करने बेंगलुरु गया था।

वहां वह एक कंपनी में क्रेन चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह Crane लेकर कंपनी में काम कर रहा था उसकी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

वहीं दूसरी और कधवन गांव निवासी जयराम चौधरी के पुत्र 21 वर्षीय बेटे कृष्णा चौधरी (Krishna Chaudhary) की मौत बुधवार की दोपहर हो गई। वह एक माह पहले मजदूरी करने गांव के लोगों के साथ गया था। मौत कैसे हुई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक के बड़े भाई का एक साल पहले करंट लगने के बाद उसका पैर काटना पड़ा था। इसके बाद से वह चल फिर नहीं सकता है। अब दूसरे बच्चे की मौत से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं।

Share This Article