झारखंड में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी! 15 जिलों में 3 घंटे में आंधी के साथ भारी बारिश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड के 15 जिलों में अगले 3 घंटों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी कर दिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा जिलों में तेज आंधी और भारी वर्षा की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग (Weather Department) ने दी चेतावनी, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि इस समय में बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें। रांची में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है, जो मौसम की दी गई चेतावनी के अनुसार राहत प्रदान करेगी।

इस समय झारखंड में वर्षा के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जैसे की आज रांची में 32.7 डिग्री Centigrade का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article