Homeझारखंडपलामू बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण, संचालक और...

पलामू बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण, संचालक और महिला कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

Published on

spot_img

Sexual Exploitation of Minor Girls: पलामू जिला की बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला (Sexual Abuse Case) सामने आया है।

मामले में बालिका गृह के एक संचालक और एक महिला कर्मी के खिलाफ Poxo समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस पूरे मामले में महिला पुलिस अधिकारी, पीड़ितों का बयान ले रही हैं।

संचालक के घर में हुआ यौन शोषण

बताते चलें पलामू में बालिका गृह का संचालन सूदना के इलाके में होता है। फिलहाल पलामू बालिका गृह में 28 बच्चियां हैं। शुक्रवार को कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ता बालिका गृह गए थे। इसी दौरान यह मामला सामने आया कि दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना हुई है।

इस संबंध में एक लड़की ने बताया कि छठ एवं दीपावली के दौरान वह लोग संचालक के घर गए थे जहां उसके साथ गलत हुआ है। जबकि दूसरी लड़की ने बताया कि उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया था।

पूरे मामले की जानकारी पलामू पुलिस को मिली थी। जिसके चलते एसएसपी आईपीएस राकेश कुमार सिंह (SSP IPS Rakesh Kumar Singh) के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम बालिका गृह जांच के लिए पहुंची थी। इसी जांच के क्रम में महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष पीड़ितों ने यौन शोषण की घटना के बारे में जानकारी दी है।

अधिकारियों को खुश करने की शर्त

पुलिस की पूछताछ में यह भी बात निकाल कर सामने आई है कि कुछ लड़कियां बालिका गृह में 18 वर्ष से अधिक उम्र की भी हैं। बालिका गृह से बाहर निकलने के लिए लड़कियों से यह शर्त रखी गयी थी कि वह अधिकारियों को खुश करें।

पूछताछ में यह भी पता चला है कि बालिका गृह की एक महिला कर्मी ने लड़कियों के कुछ फोटो भी लिये हैं और किसी को भेजे हैं।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...