Latest Newsझारखंडरील बनाना पड़ा महंगा, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

रील बनाना पड़ा महंगा, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two Arrested with weapons: सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड (Reels Upload) करने के लिए हथियार लहराना दो युवकों को भारी पड़ गया।

सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया और शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। युवकों की पहचान सत्यम कुमार और आर्यन कुमार चौबे (Satyam Kumar and Aryan Kumar Choubey) के रूप में हुई है।

सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि डालटनगंज के बड़कागांव का आर्यन चौबे नाम का एक युवक अपने एक दोस्त के साथ पांकी रोड में पोखराहा पेट्रोल पंप के पास हथियार लहराते हुए देखा गया है।

सूचना पर टीम गठित कर आर्यन कुमार चौबे को पकड़ा गया। उसके पास से सिक्सर जब्त किया गया। उसके साथ सत्यम कुमार की गिरफ्तारी हुई। एक मोबाइल फोन भी मिला।

दोनों युवक 1 साल पहले ही छोड़ चुके थे पढ़ाई लिखाई

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पलामू जिले के तरहसी से सिक्सर रिवाल्वर लाकर चमकाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए वीडियो फोटो तैयार कर रहा था।

युवकों ने बताया कि उन्हें सिक्सर रिवाल्वर देने वाला पहले भी आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आर्यन कुमार चौबे की शिकायत संत जेवियर स्कूल के छात्र अपहरण कांड (Student Kidnapping Case) में भी आई थी। दोनों युवक पढ़ाई लिखाई 1 साल पहले ही छोड़ चुके थे। घूमते फिरते थे और हथियार लहराते फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...