झारखंड

अब 5 नहीं 10 रुपए देना होगा बाइक का पार्किंग शुल्क, कार का 30 रुपए

Parking Rule : Ranchi Municipal Corporation ने शहर के वाहन पड़ाव स्थल पर वाहन खड़ा करने का शुल्क बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था में two wheeler के लिए पांच के बदले 10 रुपए देने होंगे। इसी तरह Four Wheeler वाहन चालक को 20 के बजाय अब 30 रुपए पड़ाव शुल्क देना होगा।

पड़ाव स्थल पर गाड़ी खड़ा करने वालों के लिए कई तरह की सुविधा भी बहाल की जाएगी। दोनों तरह के वाहन के लिए तय शुल्क पहले तीन घंटे के लिए होगा। दस मिनट तक के लिए वाहन पड़ाव नि:शुल्क होगा।

अभी दो पहिया वाहन के लिए प्रति तीन घंटा के लिए पांच रुपए व चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपए लगते थे। निगम के द्वारा नए स्तर से बंदोबस्ती को लेकर संवेदक के साथ एकरारनामा होते ही बढ़ी हुई दर प्रभावी हो जाएगी।

निगम की ओर से ई-ऑक्शन के जरिए अभी 14 वाहन पड़ाव स्थल की बंदोबस्ती कर दी गई है। शेष 15 पड़ाव स्थल की जल्द ही बंदोबस्ती हो जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker