All India Police Duty Meet : झारखंड DGP ने गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं को किया सम्मानित

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

68TH ALL INDIAN POLICE DUTY MEET : DGP झारखंड ने 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 में विजेता रहे झारखंड पुलिस के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। रांची में आयोजित भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन  हुआ।

प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन

झारखंड पुलिस को विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 मेडल मिले। इसमें फिंगर प्रिंट ओरल और प्रैक्टिकल में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार को गोल्ड मेडल, सब इंस्पेक्टर रवि शंकर को सिल्वर मेडल, मेडिको लीगल में सब इंस्पेक्टर नमिता कुमारी को सिल्वर मेडल, पुलिस पोट्रेट में एएसआइ बलेंद्र कुमार को सिल्वर मेडल और ट्रैकर श्वान एरिक के एएसआइ महेंद्र महतो को सिल्वर मेडल मिला। बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों और 8 अर्धसैनिक बलों की टीमें शामिल हुईं।

झारखंड पुलिस को 5 मेडल मिले

झारखंड पुलिस ने इस प्रतियोगिता में 1 गोल्ड और 4 सिल्वर सहित कुल 5 मेडल जीते, जिनमें शामिल हैं।

गोल्ड मेडल – पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार कालिंदी (फिंगर प्रिंट)
सिल्वर मेडल – पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर (फिंगर प्रिंट)
सिल्वर मेडल – पुलिस अवर निरीक्षक नविता कुमारी महतो (मेडिको-लीगल)
सिल्वर मेडल – सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बलेन्द्र कुमार (पुलिस पोर्ट्रेट)
सिल्वर मेडल – सहायक पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र महतो (डॉग-एरिक ट्रैकर)
इन विजेताओं ने झारखंड पुलिस का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक, झारखंड ने सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के साथ-साथ असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.), संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.) और अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Share This Article