क्राइमझारखंड

झारखंड में यहां जंगल में शिकार करने गए युवक को उग्रवादी समझकर पुलिस ने मारी गोली, हंगामा

लातेहार: जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरी जंगल में झारखंड जगुआर Jharkhand Jaguar की टीम के साथ हुए मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई। मारा गया युवक ब्रह्मा देव सिंह (22) पीरी गांव का ही रहने वाला था।

वह जंगल में कुछ साथियों के साथ शिकार करने हथियार साथ गया था। इसी दौरान उग्रवादियों का दस्ता समझकर पुलिस ने उन पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड जगुआर की टीम को सूचना मिली थी कि माओवादी कमांडर छोटू खरवार के नेतृत्व में माओवादियों का एक दस्ता पीरी के जंगल में रुकी हुई है।

इसी सूचना पर जगुआर की टीम जंगल में छापामारी करने गई। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ युवक हथियार के साथ जंगल में घूम रहे हैं।

चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया 

पुलिस ने युवकों को रुकने का इशारा किया। परंतु वे लोग फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें युवक मारा गया।

वहीं, सर्च अभियान में पुलिस ने छह हथियार को भी जब्त किया है। पुलिस ने इस दौरान चार अन्य लोगों को भी हिरासत में रखा है।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में आज सरहुल मनाया जाना था। परंपरा के अनुसार गांव के कुछ युवक जंगल में शिकार करने निकले थे।

इसी दौरान पुलिस वाले बिना कुछ कहे पूछे गोली चलाने लगे, जिसमें ब्रह्मदेव सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया।

घटना के पांच घंटे बाद पहुंची स्थानीय पुलिस, शव मुठभेड़ स्थल पर ही पड़ा रहा

मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। ग्रामीण काफी उग्र हो रहे थे। इधर, जगुआर की टीम ने मुठभेड़ की सूचना स्थानीय पुलिस को 9:00 बजे ही दे दी गई थी।

परंतु 2:30 बजे तक स्थानीय पुलिस के एक भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में लगभग 4 घंटे तक मृतक का शव मुठभेड़ स्थल पर ही पड़ा रहा।

रोके जाने के बावजूद युवक भागने लगे, एसपी ने कहा, हो रही है जांच

एसपी प्रशांत आनंद ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवकों की टोली के पास हथियार थे।

पुलिस बल के द्वारा रोके जाने के बावजूद युवक भागने लगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ पूरा न्याय होगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker