Latest Newsझारखंड1.36 लाख करोड़ पर झारखंड में सियासी घमासान, CM हेमंत ने बाबूलाल...

1.36 लाख करोड़ पर झारखंड में सियासी घमासान, CM हेमंत ने बाबूलाल मरांडी को दिया करारा जवाब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Political Conflict in Jharkhand: लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के बकाये के सवाल पर दिए गए जवाब ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।

केंद्र ने स्पष्ट किया है कि झारखंड सरकार का केंद्र पर कोई बकाया नहीं है। इसके बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मंगलवार को झामुमो और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। झामुमो लोगों को गुमराह कर रहा है।”

CM हेमंत सोरेन ने दिया जवाब

बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा, “झारखंडियों की मांग हवा-हवाई नहीं है। यह पैसा हर एक झारखंडी का हक है।

भाजपा को झारखंडियों के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे हैं। यह बेहद दुखद है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड सरकार अपने हक के लिए कानूनी और अन्य माध्यमों से लड़ाई जारी रखेगी।

बताते चलें राज्य सरकार का दावा है कि केंद्र सरकार पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर कानूनी कदम उठाने की बात कही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, भाजपा ने इन दावों को “भ्रामक और हवा-हवाई” करार दिया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...