झारखंड

अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी टीम को टोक्यो के लिए किया रवाना

रांची: भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को तीरंदाजी टीम को टोक्यो के लिए रवाना किया।

रविवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से भारतीय टीम ने टोक्यो के लिए उड़ान भरी।

इस दौरान अर्जुन मुंडा ने व्यक्तिगत तौर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को उनसे पदक की आस है।

भारतीय तीरंदाजी टीम में अतानु दास, तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन्हीं खिलाड़ियों ने तीरंदाजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

उल्लेखनीय है कि दीपिका कुमारी ने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप की तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।

दीपिका ने टीम कोमोलिका बारी और अंकिता भकत के साथ टीम स्पर्धा और पति अतानु दास के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker