Homeझारखंडगलत सलाहकारों से घिर चुके हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने…

गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने…

Published on

spot_img

Babulal Marandi On Hemant Soren: चुनाव आयोग की ओर से राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री Hemant Soren के जरिये जिला पदाधिकारियों को अपने X हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मरांडी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है उन्हे संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं।

मरांडी ने कहा कि पंच प्रण के तहत Gogo Didi Scheme के जरिये भाजपा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे।

हेमंत सोरेन सरकार योजना को बाधित करने का हरसंभव कर रही है प्रयास

इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं।

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गोगो दीदी योजना (Gogo Didi Scheme) के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...