झारखंड

झारखंड में COVID-19 रिकवरी दर 98.44 प्रतिशत

रांची: झारखंड में 24 जुलाई तक कोविड-19 के कुल 276 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 1,12,63,707 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.44 और मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 276 सक्रिय मामलों में से 179 (64.86 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 97 (35.14 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। 24 जुलाई को राज्य की पाॅजिटिविटी दर 0.05 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,46,918 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,124 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

विभाग के अनुसार 24 जुलाई को वैक्सीन की 1,51,927 डोज लगाई गयी, जिसमें से 1,11,529 लोगों को पहली डोज एवं 40,398 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

24 जुलाई तक कुल 7,124,228 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 1,610,245 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 162 है। ब्लैक फंगस से झारखंड में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker