टोक्यो ओलिंपिक में जीत पर दीपक प्रकाश ने दी बधाई

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी और ब्रॉन्ज मेडल से चूकने वाले दीपक पूनिया का हौसला बढ़ाया।

गुरुवार को दहिया के ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बनने पर प्रकाश ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश के लिए रजत पदक जीतने पर पहलवान रवि कुमार दहिया को बहुत-बहुतबधाई एवं शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।

वहीं दूसरी ओर पुरुष हॉकी की जीत पर प्रकाश ने कहा कि मैच के शुरुआती क्षणों में 1-3 से पिछड़ने के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

हॉकी में 41 साल बाद भारत को ओलंपिक मेडल मिलने पर भी गर्व जताया। उन्होंने कहा कि यह मैच जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया।

टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई।

Share This Article