रांची DTO ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 32 से वसूला 7.15 लाख का जुर्माना

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रवीण प्रकाश ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दलादली चौक, रिंग रोड के पास 156 वाहनों की जांच की गयी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहनों के कागजातों की जांच की।

जांच के क्रम में कागजात सही नहीं होने पर 32 वाहनों से 7 लाख 15 सौ का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक वाहन को भी जब्त किया गया।

मौके पर प्रवीण प्रकाश ने सभी वाहन चालकों और मालिकों से अपील है कि वो अपने-अपने कागजात दुरुस्त रखें।

Share This Article