झारखंड

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद 17 को आएंगे रांची

रांची: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद 17 जुलाई (शनिवार) को एक दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शनिवार की सुबह नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे।

रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से इसे जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद रांची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे और फिर वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उराँव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम भी मौजूद रहेंगे।

प्रवक्ताओं ने बताया कि महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रमों के तहत 17 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पांच किलोमीटर की साइकिल यात्रा का भी आयोजन किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker