झारखंड

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रांची में मिले सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज़

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 61 नए मरीज मिले हैं, जबकि इनके मुकाबले 64 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 17, बोकारो से आठ, हजारीबाग और धनबाद में हर जिले से छह,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच, रामगढ़ से चार, देवघर और गुमला से प्रत्येक में तीन, जबकि कोडरमा से दो मरीजों की पहचान हुई है।

राज्य के चतरा , दुमका, जामताड़ा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले से प्रत्येक में एक मरीज मिलने की सूचना है।

इनके साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 46 हजार 649 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 192 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में पांच हजार, 120 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। राज्य में 337 सक्रिय मरीज हैं।

अब तक एक करोड़, 08 लाख, 54 हजार, 009 सैंपल की जांच की गई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट98.42 प्रतिशत है।

राज्य के दूसरे हिस्सों के मुकाबले राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 55 है। छह मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

राजधानी में अबतक कुल 85 हजार, 295 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 83 हजार, 652 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker