झारखंड

झारखंड में पिछले 24 घंटे में इन 13 जिलों में नहीं मिले कोरोना के एक भी पॉजिटिव

रांची: झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के 13 जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

झारखंड में लगातार कोरोना से जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। मंगलवार को बताया गया कि कोरोना से 64 लोग स्वस्थ हुए।

इसके विपरीत मंगलवार सुबह तक कोरोना के 43 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में खुशी की बात यह है कि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ, बोकारो से पांच , देवघर से दो , धनबाद से चार, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दस, गुमला से चार, जामताड़ा से एक, कोडरमा से तीन, पलामू से एक और साहेबगंज से चार मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346371गया हैं। जबकि अबतक टोटल 10576738 सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के 390 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 340862 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5119

मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.40प्रतिशत है।

दूसरी ओर जहां राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले है। जबकि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 53 है।

12 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85248 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83607 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker